चंडीगढ़ स्थित पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिये दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर में सर्च किया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाईकोर्ट परिसर में सर्च भी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

Sign in to your account