क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट जालंधर की बड़ी कामयाबी, 260 ग्राम हेरोइन सहित 2 युवक व एक युवती गिरफ्तार**

अखंड केसरी (अंकित भास्कर):- क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट जालंधर ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 260 ग्राम हेरोइन और एक काली रंग की एफजेड मोटरसाइकिल (नंबर PB-09-AK-7692) के साथ दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर आईपीएस, श्री मनप्रीत सिंह पीपीएस डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, श्री जयंत पूरी आईपीएस ,एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमरबीर सिंह एसीपी-डी  बाले के दिशा-निर्देशों पर की गई। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने 30 दिसंबर 2025 को पंजाब एवेन्यू से सुभाना गांव की ओर जाने वाली सड़क पर खाली मैदान के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व नाकाबंदी के दौरान एक काली मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ आशु पुत्र दलवीर सिंह निवासी कुटबेवाल, थाना तलवंडी चौधरी जिला कपूरथला, युवराज सिंह थापर उर्फ योगराज सिंह उर्फ योगा पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव मलरी, थाना सिटी नकोदर जिला जालंधर तथा लवलीन कौर पुत्री गुरदियाल सिंह निवासी बाग मोहल्ला, निम्मा वाला स्कूल के पास शाहकोट जिला जालंधर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 कमिश्नरेट जालंधर में केस नंबर 217 दिनांक 30.12.2025 धारा 21-सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment