लुधियाना में दलित संगठनों ने जालंधर बाईपास चौक पर ट्रैफिक जाम : प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे; हरियाणा के IPS सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

लुधियाना। लुधियाना में दलित संगठनों ने जालंधर बाईपास चौक पर ट्रैफिक जाम कर दिया है। इससे लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले लोग जाम में फंस गए हैं। इसके अलावा जालंधर-पानीपत हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित हो रही है। यह प्रदर्शन हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर किया जा रहा है। दलित संगठनों की मांग है कि इस मामले में जिन अफसरों के नाम IPS ने सुसाइड नोट में दिए थे, उन सभी को गिरफ्तार किया जाए।

छुट्‌टी पर भेजे हरियाणा के DGP कपूर के फोटो पर चप्पल मारते प्रदर्शनकारी। - Dainik Bhaskar

छुट्‌टी पर भेजे हरियाणा के DGP कपूर के फोटो पर चप्पल मारते प्रदर्शनकारी।

उनका कहना है कि आरोपियों को अरेस्ट न करने की वजह से पूरे दलित समाज में रोष है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) व पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव इसकी अगुआई करेंगे। प्रदर्शन में पहुंचे भावाधस के नेता चौधरी यशपाल ने कहा कि इस चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

चक्काजाम से पहले लुधियाना में जालंधर बाईपास पर पुलिस तैनात हो गई है। प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे हैं। हाईवे पर अभी आवाजाही सामान्य है।
चक्काजाम से पहले लुधियाना में जालंधर बाईपास पर पुलिस तैनात हो गई है। प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे हैं। हाईवे पर अभी आवाजाही सामान्य है।
  • चौक जाम किया तो शहरवासी होंगे परेशान: दलित संगठनों ने अगर सिर्फ जालंधर बाईपास चौक जाम किया तो इससे सिर्फ शहरवासी ही परेशान होंगे। जालंधर बाईपास चौक जाम होने से घंटाघर से सलेम टाबरी की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रुक जाएगा। इसके अलावा ओल्ड जीटी रोड से घंटाघर एलिवेटेड रोड की तरफ से जाने वाले लोग भी जालंधर बाईपास चौक नहीं पहुंच सकेंगे। काराबारा चौक, बहादुर के रोड, सब्जी मंडी, दाना मंडी व शिवपुरी चौक में ट्रैफिक जाम हो सकता है।
  • हाईवे जाम किया तो बढ़ेंगी मुश्किलें: दलित संगठनों अगर नैशनल हाइवे 44 यानि जालंधर बाईपास के ऊपर हाइवे जाम किया तो लोगों की मुश्किलें हो सकती हैं। जालंधर बाइपास के नजदीक हाइवे जाम होने से लुधियाना जालंधर के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाएगी। इससे नेशनल हाइवे के साथ साथ लिंक रोड, समराला चौक, ढोलेवाल चौक, ओल्ड जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति बन जाएगी
Share This Article
Leave a comment