लुधियाना में नशा तस्करों की दहशतगर्दी : 15 से 20 युवकों ने लोगों के घरों के बाहर खड़ी कारें तोड़ी और बोतलें फेंकी

लुधियाना। लुधियाना के अंबेडकर नगर में बीती रात नशा तस्करों ने हमला कर दिया। 15 से 20 युवकों ने लोगों के घरों के बाहर खड़ी कारें तोड़ी और बोतलें फेंकी। इस दौरान एक युवक की बाजू पर दातर से हमला भी किया गया। दहशतगर्दी की वीडियो भी सामने आई है। बताया गया है कि इलाके के लोग इन युवकों को चिट्टा बेचने से रोक रहे थे, जिसके विरोध में उन्होंने यह हिंसा की। थाना मॉडल टाउन की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इलाके में ईंटे बरसाते बदमाश।
इलाके में ईंटे बरसाते बदमाश।

बीयर की बोतलों को पेट्रोल बम बनाकर लाए बदमाश

जानकारी देते हुए इलाका निवासी अजय खन्ना ने कहा-कुछ युवक बीयर की बोतलों में पेट्रोल भरकर उसे बम बना कर इलाके में फेंक रहे थे। बदमाशों ने इलाके में कई कारें भी तोड़ी है। ये युवक इलाके में नशा बेचते है। इन्हें इलाके के एक युवक ने नशा बेचने से रोका था। जिस कारण इन बदमाशों ने मोहल्ले में उत्पात मचाया है।

इलाका निवासी अजय खन्ना।
इलाका निवासी अजय खन्ना।

घर तोड़ने के भी आदेश

अजय ने कहा कि अक्सर नशा तस्कर इलाके में घूमते है। एक पांडे नाम का युवक है जिस पर पहले भी 4 से 5 पर्चे दर्ज है। उसके घर के बाहर उसका घर तोड़ने के भी आदेश है। पुलिस जब इन नशा तस्करों पर कार्रवाई करने आती है तो पहले ही बदमाश भाग जाते है। आज भी हमलावरों के पास तलवारें, पेट्रोल बम और पिस्टल थे। पुलिस को एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

पूजा जानकारी देते हुए।
पूजा जानकारी देते हुए।

चिट्टा बेचने से रोका था तो बाजू पर मारा दात

इलाका निवासी पूजा ने कहा-मेरा भाई चौक में खड़ा था। कुछ युवक इलाके में चिट्टा बेच रहे थे। मेरे भाई ने उन्हें रोका तो उन युवकों ने दातर उसके मार दिया। इलाके में खुलकर चिट्टा बिक रहा है। लोगों के बच्चों की जाने जा रही है।

बदमाशों द्वारा तोड़ी गई कारें।
बदमाशों द्वारा तोड़ी गई कारें।

लोग अब पुलिस के पास नशा तस्करों की शिकायत करने से भी डरते है। पिछले लंबे समय से इलाके में चिट्टा बिकता है। घटना के करीब 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

पार्षद मोंटी सचदेवा।
पार्षद मोंटी सचदेवा।

इलाके में कारें तोड़ना शर्मनाक-पार्षद मोंटी सचदेवा

इलाका पार्षद मोंटी सचदेवा ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना हुई है। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों के साथ पुलिस खड़ी है। इन बदमाशों को लोकेट कर पुलिस जल्द दबोचेगी। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के भी ये मामला ध्यान में है।

SHO बलविंदर सिंह जानकारी देते हुए।

SHO बलविंदर सिंह जानकारी देते हुए।

चिट्टे बिकने वाली कोई बात नहीं,कंधे से कंधा है टकराया-SHO बलविंदर सिंह

थाना माडल टाउन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि चिट्टे वाली अभी तक कोई बात नहीं है। आउट साइड से लोग शराब पीकर आते है। इनका आपस में कंधे से कंधा टकराया है। जिस कारण ये मामला इतना बढ़ गया है। मैंने मौके पर देखा है काफी ईंटें सड़क पर बरसाई गई है। आरोपियों के खिलाफ पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देख युवकों को नामजद पुलिस करेगी।

सड़क पर बदमाशों की पड़ी तलवार।
सड़क पर बदमाशों की पड़ी तलवार।

Share This Article
Leave a comment