घटना थाना गेट हकीमां के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी की है। पुलिस ने यहां सुरक्षा के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार एक नशा तस्कर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ और पकड़ा गया। घायल तस्कर की पहचान बिक्रमजीत सिंह निवासी भकना के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
घरिंडा के पास भी पुलिस पर की थी फायरिंग
ये आरोपी पहले भी कई मामलों में वांटेड है। कुछ महीने पहले पुलिस ने घरिंडा के अंतर्गत आते गांव में नेष्टा में पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान भी पुलिस ने नाका लगा रखा था और जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की दी। इसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बीते माह ही पकड़ा था। अब पुलिस आरोपी बिक्रमजीत सिंह को भी पकड़ने में सफल रही है।


