पंजाब :- धुंध का असर धीरे-धीरे रेलवे पर पड़ने लगा है। इसीलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। इनमें 11 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं।
पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व गुरुवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। गुरुवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।
मंगलवार को चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन पंजाब में कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि सारा दिन सूर्य देवता आंख मिचौनी खेलते रहे। दिन के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी रही। सबसे कम 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 12.8, लुधियाना का 11.7, पटियाला का 13.2, बठिंडा का 14.0, फरीदकोट का भी 14.0, जालंधर का 11.4, मोगा का 13.4, रोपड़ का 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धुंध का असर धीरे-धीरे रेलवे पर पड़ने लगा है। इसीलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। इनमें 11 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक धुंध के कारण ट्रेनें देरी से अपने निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचने लगी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए धुंध में ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी जाती है। रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिससे दूसरी जरूरी ट्रेनें प्रभावित न हो। इसीलिए नॉर्दन रेलवे ने 55 ट्रेनें दिसंबर 2023 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक रद्द करने की घोषणा की है।


