जालंधर/विजयपाल सिंह
पंजाब के जालंधर में करीब 8 माह बाद कोरोना के संक्रमण से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को शुगर भी थी। वह होशियारपुर के गांव शेरपुर से अपना इलाज करवाने के लिए जालंधर के निजी अस्पताल पहुंची थी। महिला को तेज बुखार था और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा।


