आई लव मोहम्मद और जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद पैदा हुआ विवाद सुलझा :  मंत्री मोहिंदर भगत ने घर बुलाए थे हिंदू-मुस्लिम नेता; दोनों पक्षों में राजीनामा करवाया 

जालंधर। जालंधर में आई लव मोहम्मद और जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद पैदा हुआ विवाद सुलझ गया है। मंत्री मोहिंदर भगत ने हिंदू और मुस्लिम नेताओं को अपने घर पर बुलाया था। जहां दोनों पक्षों में राजीनामा करवाया गया। मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कुछ समय से धार्मिक मसला चल रहा था। इसे सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आज सुझा लिया है। हमें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। शहर में धार्मिक माहौल है।

मंत्री मोहिंदर भगत के दरबार में दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा।  - Dainik Bhaskar

मंत्री मोहिंदर भगत के दरबार में दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा। 

इसलिए आज सभी ने मिलजुलकर चलने का फैसला लिया है। जय श्री राम का नारा लगाने वाले योगेश ने कहा कि भाईचारे के तौर पर बिनती करता हूं कि जो घटना हुई है, वो होनी नहीं चाहिए थी। आगे त्योहारी सीजन है। मैं चाहता हूं कि मिलजुलकर त्योहार मनाएं, जैसा कि पहले मनाते आए हैं।

Share This Article
Leave a comment