चाइना रोग से खराब हो रही धान की फसल की गिरदावरी की मांग को लेकर डीसी दफ्तर जालंधर पहुंचे किसान

जालंधर जालंधर में भारती किसान यूनियन राजेवाल की ओर से डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल को अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने धान फसल को लगने वाली बीमारियों की सर्वे करवाने की मांग की है। इस बारे में भारती किसान यूनियन राजेवाल के जालंधर प्रधान मनदीप सिंह समरा की अगुआई में पूरे जिले के किसान पहुंचे, उन्होंने डीसी से मांग करते हुए कहा कि जैसे पिछले साल मंडियों में लूट हुई, ऐसा इस बार कतई न होने दिया जाए।
चाइना रोग से खराब हो रही धान की फसल की गिरदावरी की मांग को लेकर डीसी दफ्तर जालंधर पहुंचे किसान। - Dainik Bhaskar

पंजाब में धान को लग रही तीन बीमारियां

प्रधान मनदीप सिंह समरा ने कहा- धान की फसल को इस समय तीन बीमारियां लग रही है, जिनमें चाइना रोग, बोना रोग, हलदी रोग हैं। इसे लेकर एक खास तरह से सर्वे की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आग को रोकने के लिए नोडल ऑफिसर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन धान की फसल को जो बीमारियां लग रही हैं, उनकी ओर से सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

डीएपी खाद की कमी को पूरा करे सरकार

उन्होंने कहा कि जालंधर जिले एक किसान पर पराली जलाने का मामला दर्ज हुआ था। उसको रद्द करने की अपील भी की गई है। किसानों ने कहा कि अब आलू की फसल की बिजाई शुरू होने जा रही है, पंजाब में डीएपी खाद की भारी कमी है। इसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि किसानों से लूट न हो सके।

Share This Article
Leave a comment