दीपावली को लेकर दमकल विभाग अलर्ट मोड में : तंग बाजारों में मॉक-ड्रिल, ड्रिल का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि ने किया

जालंधर/विजयपाल सिंह

दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। बुधवार को दमकल विभाग की ओर से आग से निपटने की तैयारियों की जांच के लिए भगवान वाल्मीकि चौक से गुड़ मंडी चौक तक मॉक ड्रिल की गई। ड्रिल का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि ने किया गया, जबकि दमकल विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह ने टीम का संचालन संभाला।

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर पटाखों के अधिक इस्तेमाल से आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए फायर टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा और किसी भी हादसे की सूचना टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है।

अधिकारी मॉक-ड्रिल से पहले आदेश देते हुए।
अधिकारी मॉक-ड्रिल से पहले आदेश देते हुए।

तंग बाजारों में हुआ मॉक-ड्रिल

दमकल विभाग द्वारा मार्केट में की गई दबिश के दौरान दुकानदार अपना सामान इकट्ठा करते हुए। - Dainik Bhaskar

दमकल विभाग द्वारा मार्केट में की गई दबिश के दौरान दुकानदार अपना सामान इकट्ठा करते हुए।

शहर में इस समय 5 फायर स्टेशन सक्रिय हैं, जिनमें से एक निर्माणाधीन है। विभाग के पास 102 कर्मचारी और 22 वाहन हैं, जिनमें हाल ही में तीन नई गाड़ियां शामिल की गई हैं। तंग बाजारों में आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए छोटी फायर गाड़ियां, बाइक और लंबी पाइपों की व्यवस्था की गई है।

विक्रेताओं को जारी की जाएगी एनओसी-ज्वाइंट कमिश्नर संदीप

ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ने बताया कि पटाखा मार्केट को 2016 के नियमों के तहत पुलिस कमिश्नर और फायर विभाग की ओर से एनओसी जारी की गई है। साथ ही नगर निगम की तहबाजारी टीम को अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पटाखे खुले स्थानों पर ही जलाएं और छतों पर ज्वलनशील वस्तुएं न रखें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment