
घर से किसी काम के लिए निकला था सौरभ
जब सौरभ गांव में किसी काम से जा रहा था तभी गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने सौरभ पर किरच से हमला कर दिया। सौरभ के पेट में कई वार किए गए थे। एक के बाद एक वार करने से सौरभ बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
किसान जत्थेबंदियों ने मुकेरियां में हाईवे जाम किया
इस बात से गुस्साए परिवार के सदस्यों और किसान जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को मुकेरियां जालंधर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आधा घंटा लोग हाईवे पर बैठे रहे जिसके चलते लंबा जाम लग गया। परिवार सदस्यों का कहना है कि सौरभ पर हमला किसी साजिश के तहत किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार ने किया तो तेज होगा आंदोलन
किसान नेता ने बताया कि किसान नेता सौरभ मिन्हास का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। इस घटना की बारीकी से जांच की जाए। अगर जांच ने हुई और आरोपी गिरफ्तार न किया तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। अभी पुलिस ने कागजी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है।
किसान नेताओं ने बताया कि सौरभ किसान यूनियन पगड़ी संभाल जट्टा लहर के प्रैस सचिव को मारने वाले को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाएगा।

थाना प्रभारी बोले-जमीन के झगड़े में किया गया कत्ल
मुकेरियां थाने के इंचार्ज दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। अभी पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते ये कत्ल हुआ है। रात 7 बजे हमें जानकारी मिली थी कि सौरभ मिनहास पर किसी ने तेजधार हथियारों से वार किया है।
इनको पहले सिविल अस्पताल मुकेरियां लाया गया था जहां से जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन रात 1 बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के बयान के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
