पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत आई थीं। आज मुख्यमंत्री जालंधर में रहेंगे है। इसलिए वो इस कार्यक्रम में भी बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।कार्यक्रम में जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजक बोले- CM मान भी आ सकते हैं
आयोजकों के अनुसार इस विशेष लोहड़ी समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो यह आयोजन और भी ऐतिहासिक बन जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देना है।
आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बेटियों को उपहार और सम्मान भी दिया जाएगा। लोहड़ी के इस सामूहिक आयोजन को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल है और इसे सामाजिक सौहार्द व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
