हिंदू संगठनों ने पकड़ा पशु मांस से भरा ट्रक, थाने के बाहर किया हंगामा

जालंधर/सोनू छाबड़ा

जालंधर के पठानकोट चौक में रविवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशु मांस से भरा ट्रक पकड़ लिया। जम्मू एवं कश्मीर नंबर का ये ट्रक लुधियाना से जम्मू जा रहा था, जिसकी सूचना हिंदू संगठनों को मिली थी। उन्होंने हवेली से पीछा करके पठानकोट बाईपास के पास ट्रक को रोका। चेक करने पर उसमें से पशु मांस बरामद हुआ। इसके कुछ ही देर बाद बजरंग दल व शिव सेना के सदस्य मौके पर इकट्ठा हो गए थे।  ट्रक को पकड़ने के लिए मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन प्रधान राजीव दुग्गल भी पहुंच गए और पठानकोट चौक में ट्रक के आगे खड़े होकर उसे रुकवाकर थाना-8 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस की लेटलतीफी से गुस्साए बजरंग दल के सदस्यों ने थाना-8 के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की क्योंकि पुलिस ट्रक में बैठे तीनों आरोपियों को ट्रक से बाहर नहीं निकाल रही थी। बजरंग दल के सदस्य गोपी ने कहा कि तीन घंटे से अधिक हो गया पर तीनों आरोपियों को बाहर नहीं निकाला गया। वहीं रोहित ने कहा कि वह हवेली से ट्रक का पीछा कर रहे थे उन पर कई बार चालक ने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। थाने के बाहर हंगामे की जानकारी जब एसीपी नार्थ दमनवीर को लगी तो उन्होंने तीन थानों की पुलिस व अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। पहले तो बजरंग दल के सदस्यो को बाहर निकालने की कोशिश की। फिर किसी तरह से बैरिकेटिंग करके तीनों आरोपियों को बाहर निकाल थाने के अंदर लेकर ले गए। एसीपी दमनवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के अंदर रखे सामान का सैंपल चेक करवाया जाएगा। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। ट्रक कहां से आ रहा था और कहां पर जा रहा था। इस बारे में पूरी पूछताछ की जाएगी। वहीं बजरंग दल के सदस्यों का कहना था कि उन्होंने जब ट्रक के कागजात चैक किए तो उसके पांच चालान हुए थे। जिसमें से एक चालान तो गलत नंबर प्लेट का हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment