जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कुख्यात ड्रग तस्करों की ₹36 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, NDPS एक्ट के तहत बड़ा धमाका

जालंधर, 30 नवंबर:- ड्रग नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन कुख्यात नशा तस्करों की कुल ₹36,05,427 की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर के नेतृत्व में नशा व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, एफआईआर नंबर 180 दिनांक 20.05.2025 थाना डिविज़न नंबर 1 में NDPS एक्ट की धारा 22/61 के तहत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपियों नितिन शर्मा, अजय कुमार और अमित वर्मा उर्फ सनी से 2,23,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड USP 100mg (Panadole) नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने नशे के अवैध व्यापार से कमाए पैसों से संपत्ति और वाहन खरीदे थे।

 

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सक्षम प्राधिकरण से आदेश प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने इन संपत्तियों को जब्त कर लिया। जब्त की गई संपत्तियों में शामिल हैं —

🏠 ₹23,25,000 मूल्य का एक पक्का आवास (भूमि और निर्माण)

🚗 मारुति सुजुकी स्विफ्ट VXI मूल्य ₹5,38,919

🚙 मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स मूल्य ₹6,80,392

🛵 एक एक्टिवा स्कूटर मूल्य ₹61,116

 

कुल मिलाकर जब्त की गई संपत्ति का मूल्य ₹36,05,427 आंका गया है।

 

कमिश्नर ऑफ पुलिस धनप्रीत कौर ने कहा कि नशे के अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों की संपत्ति भविष्य में भी जब्त की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि नशे से होने वाली आय से खरीदी गई कोई भी संपत्ति अब सुरक्षित नहीं है, क्योंकि पुलिस इसे कानून के तहत ज़ब्त करती रहेगी।

Share This Article
Leave a comment