पंजाब के CM मान फिल्लौर में नशा मुक्ति यात्रा की करेंगे शुरुआत: हर गांव-वार्ड को ड्रग फ्री बनाने का लक्ष्य

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आज यानी शुक्रवार को जालंधर के फिल्लौर में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम जालंधर के फिल्लौर स्थित गांव लखनपाल में होगा। इस यात्रा में सरकार का लक्ष्य हर गांव और वार्ड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाना है।

इस संबंध में 2 से 4 मई को सभी जिलों में सरकार द्वारा नियुक्त नेताओं की बैठक भी हुई। यह अभियान सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। इस अभियान में ग्राम रक्षा समितियों को भी शामिल किया जाएगा। सीएम भगवंत मान खुद आज इसकी शुरुआत करेंगे।

सीएम मान ने साझा की थी इस मुहिम की जानकारी

सीएम भगवंत मान ने खुद इस अभियान की जानकारी साझा की थी। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता।

इसीलिए सीएम हेल्पलाइन शुरू की गई, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। आपको बता दें कि यह अभियान पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था।

Share This Article
Leave a comment