जालंधर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी पर सिख जत्थेबंदियों ने दो घंटे तक किया रोड जाम : अलमीरा में बंद स्वरूप निकलवाया

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के थाना बस्ती बाबा खेल के अधीन आते कपूरथला रोड पर सिख जत्थेबंदियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को लेकर धरना लगा दिया। जत्थेबंदियों के लोगों ने दो घंटे तक जालंधर-कपूरथला रोड जाम रखा।
जालंधर-कपूरथला रोड पर धरना देते सिख जत्थेबंदियों को समझाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

जत्थेबंदियों में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि एक महिला ने दो साल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप अलमारी में बंद रखे थे। खुलासा तब हुआ, जब 15 दिन पहले सहज पाठ करवाने के लिए गुरुद्वारे से ग्रंथी सिंह को बुलाया। निहंग सिंहों ने इसे बेअदबी बताकर रोष जताया।

प्रदर्शन के बाद निकाला पवित्र स्वरूप

सिख जत्थेबंदियों के प्रदर्शन के बाद अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सहज पाठ करने आए सिखों को सिंहों ने बताया कि यहां कि एक महिला ने अपने घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को रखा है। इतना ही नहीं स्वरूप को अलमीरा में रखा गया है। पाठ करने आए सिंह महिला के घर पहुंचे। यहां महिला कोई स्वरूप होने से मुकर गई। इसके बाद जत्थेबंदियों को बुलाकर रात को ही धरना लगा दिया गया।

महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उधर, धरने की सूचना मिलने के बाद बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर के अंदर जाकर महिला से बात की गई। इसके बाद ग्रंथी सिंहों को बुलाकर पवित्र स्वरूप को पालकी में रखवाया और जयकारे लगाते हुए संगत बस्ती बावा खेल के गुरुद्वारा साहिब के लिए रवाना हो गई।  इस दौरान निहंग सिंहों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट स्वर्णजीत सिंह कहना है कि मामले की जांच कर महिला से पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment