दशहरा ग्राउंड खड़े गए किए रावण के पुतले की गर्दन अचानक से टूटी : मची चीख-पुकार

जालंधर। जालंधर छावनी कि दशहरा ग्राउंड खड़े गए किए रावण के पुतले की गर्दन अचानक से टूट गई। अचानक से तेज काली घटा छा गई और तेज हवाएं चलने लगी। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा चलने से रावण का पुतला औंधे मुंह गिर गया। इस दौरान कई लोग रावण पूजन कर रहे थे। कई सेल्फी लेने में मशगूल थे। पुतला गिरते ही इन लोगों में चीख पुकार मच गई और वह भाग खडे हुए। एक शख्स तो स्कूटी पर ही पुतले के समीप खड़ा था, जो आंशिक रूप से पुतले की चपेट में भी आ गया, मगर थोड़ी बहुत चोट लगी। थोड़ी देर बाद मौसम साफ होने के पश्चात पुतले को जैसे तैसे दोबारा से खड़ा किया गया।

जालंधर में गिरते हुए रावण का पुतला। - Dainik Bhaskar

जालंधर में गिरते हुए रावण का पुतला।

बता दें कि, साईं दास स्कूल में100 फीट का सबसे ऊंचा पुतला जलाया जाएगा। ये आयोजन महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की तरफ से किया जाएगा। साईं दास स्कूल सहित सभी जगह शाम 6 बजे से रावण दहन को लेकर कार्यक्रम होंगे। इससे पहले प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण सहित रावण और उसकी सेना की झांकियां निकाली जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment