युवती ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत की : शादी का झांसा दिया, शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप

जालंधर जालंधर शहर में एक युवती ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि कई महीने अपने साथ रख कर अब शादी से कर इनकार रहा है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक दिन मंदिर माथा टेकने गई थी, जहां युवक से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और युवक रोजाना मंदिर आने लगा। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। हमारी दोस्ती करीब डेढ़ साल तक रही। शिकायत के अनुसार, युवक ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसने अपनी मां से मिलवाया और शादी की इच्छा जताई।

युवक की मां ने भी पीड़िता को एक हजार रुपए शगुन

युवक की मां ने भी पीड़िता को शगुन के रूप में 1000 रुपए दिए। इसके बाद युवक अपने परिवार के साथ लड़की के घर आया और शादी की बात की। उस समय परिजनों ने कहा कि शादी एक साल बाद करेंगे। हालांकि थोड़ी देर बाद परिवार दोबारा आया और लड़की को अपने साथ ले जाने की बात कही। लड़की के माता-पिता ने भरोसे में आकर उसे उनके साथ भेज दिया।

रास्ते में युवक ने बताया कि उन्होंने किराए पर एक कमरा लिया है और कुछ दिन वहीं रहेंगे, फिर शादी कर अपने घर चले जाएंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक गलत काम किया। जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी। लड़के की मां ने उसे दवाई खिला कर बच्चा गिरा दिया था।

Share This Article
Leave a comment