खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल जीते

खडूर साहिब/अखंड केसरी ब्यूरो

पंजाब की खडूर साहिब की पंथक सीट पर ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नेता अमृतपाल सिंह जीते है।  उसे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) का समर्थन प्राप्त था, जिसका फायदा उसे मिलता नजर आ रहा है। पंजाब के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के मकसद से महरूम एक्टर संदीप सिंह उर्फ ​​दीप सिद्धू ने एक संगठन बनाया था, जिसका नाम वारिस पंजाब दे रखा गया। सितंबर 2022 में दीप सिद्धू की मौत के बाद इस संगठन की जिम्मेदारी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को मिली। आपनी सकूली पढाई करने के बाद पंजाब के अन्य युवाओं की तरह अमृतपाल सिंह भी रोजगार की तलाश में अरब देशों में गया। इस दौरान वह ज्यादा लोगों से नहीं मिला, लेकिन इसी दौरान उसकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने उसे गुरबानी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विदेश से लौटने के बाद उसने सिख का रूप धारण कर लिया और अमृत छक कर सिंह बन गया। इसके बाद वह पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घूमने लगे। उन्होंने युवाओं को नशे के बुरे पहलू से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने युवाओं को संगठित किया और पूरे पंजाब में खालसा वहीर निकालने का निर्णय लिया, जिसके बाद पंजाब सरकार को उनकी ऐसी गतीविधियों से कानून-व्यवस्था में व्यवधान नजर आया। अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर अजनाला थाने पर हमला करने का आरोप था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया गया. सरकार ने राज्य में इंटरनेट बंद कर दिया।

Share This Article
Leave a comment