लुधियाना से आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना की कार डिवाइडर से टकराई, गंभीर घायल

दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास राजिंद्रपाल कौर छीना की इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद गनमैन को भी चोटें आई हैं। दोनों को पहले हरियाणा के कैथल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को लुधियाना रेफर किया गया।

लुधियाना। लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद गनमैन को भी चोटें आई हैं। दोनों को पहले हरियाणा के कैथल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को लुधियाना रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Share This Article
Leave a comment