भारतीय रेलवे दिल्ली ने आर्मी इलेवन दिल्ली को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
जालंधर, 27 अक्टूबर (अंकित भास्कर):- पूर्व चैंपियन पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली ने42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय वायु सेनाको 2-1 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन यह मैच जीतने के बावजूद बैंक की टीम गोल औसत के आधार पर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के पाँचवें दिन, भारतीय रेलवे दिल्ली ने आर्मी इलेवन दिल्ली को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मेंप्रवेश किया।
पहला लीग मैच पूल बी में पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली और भारतीय वायु सेना के बीच खेला गया। खेल के 35वें मिनट में जसकरण सिंह ने बैंक के लिए गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। 37वें मिनट में भारतीय वायु सेना के राहुल राजभर ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के47वें मिनट में बैंक के जसकरण सिंह ने गोल कर स्कोर 2-1 कर मैच जीत लिया और लीग मैचों में पहली जीत हासिल कर तीन अंक अर्जित किए। पूल बी में पंजाब पुलिस, भारतीय वायु सेना और पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली के लीग मैचों में तीन–तीन अंक हैं। लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर पंजाब पुलिस और भारतीय वायु सेना की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा मैच पूल डी में भारतीय रेलवे दिल्ली और आर्मी इलेवन दिल्लीके बीच खेला गया। खेल के 22वें मिनट में भारतीय रेलवे के लिए परमप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के अंतिम मिनट में भारतीय रेलवे के लवप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
आज का मैच जीतकर भारतीय रेलवे ने दो लीग मैचों से चार अंक अर्जित कर पूल में पहला स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि आर्मी इलेवन इस पूल में दूसरे स्थान पर रही, जिसके दो लीग मैचों के बाद एक जीत और एक हार के साथ तीनअंक हैं।
आज के मैचों के मुख्य अतिथि परमजीत सिंह विलखु, नरिंदर सिंहविलखु (सतलज मोटर्स), चरणजीत सिंह चन्नी (सीटी ग्रुप), दलजीत सिंह आईआरएस (कस्टम) ने टीमों का परिचय दिया। इस मौके पर
इस मौके पर लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, प्रोफेसर किरपाल सिंह मथारू, एलआर नैय्यर, सुखविंदर सिंह लाली, परविंदर कौर चन्नी, कुलविंदर थियारा, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह (ऑस्ट्रेलिया), सुरिंदरसिंह, गौरव अग्रवाल, बलजीत सिंह ओलंपियन सुरजीत सिंह के बड़ेभाई, हरिंदर संघा, गुरिंदर संघा, रणबीर टुट, नरिंदर पाल सिंह जज, नत्था सिंह गाखल, गौरव महाजन विशेष रूप से उपस्थित थे।
28 अक्टूबर के मैच
इंडियन ऑयल मुंबई बनाम इंडियन नेवी – शाम 4:30 बजे
भारत पेट्रोलियम मुंबई बनाम सीएजी दिल्ली – शाम 6:15 बजे
