पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की अंतिम विदाई : लुधियाना के पैतृक गांव पौना में उनका अंतिम संस्कार, लाल रंग की पगड़ी पहनाई

लुधियाना। पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को अंतिम सफर पर हैं। उन्हें गांव के गुरुद्वारे ले जाया गया। अब अरदास वाली जगह पर ले जा रहे है। थोड़ी देर में लुधियाना के पैतृक गांव पौना में उनका अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर ही सरकारी स्कूल के साथ के ग्राउंड में चिता बनाई गई है। यहीं पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। यहीं पर पहली बार राजवीर ने मंच पर गाना गाया था।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की पार्थिव देह को थोड़ी देर में श्मशान ले जाया जाएगा। - Dainik Bhaskar

इसी बीच जवंदा की हादसे के बाद से अब तक की पहली तस्वीर सामने आई है। उनके सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहनाई गई है। 11 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद हादसे के बाद से उनकी कोई फोटो सामने नहीं आई थी।जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान भी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जवंदा के पैतृक घर में रिश्तेदार व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज के साथ उनके अंतिम दर्शन किए। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भीड़ जुटी हुई है।

जवंदा का कल, बुधवार (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हुआ था। उन्होंने 35 साल की छोटी उम्र में सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जवंदा का मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया था। निधन के बाद उनकी डेड बॉडी पहले मोहाली में उनके सेक्टर 71 स्थित घर में ले जाई गई, जहां मां, पत्नी और बच्चों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए घर के बाहर भारी भीड़ जमा है।
सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए घर के बाहर भारी भीड़ जमा है।
CM भगवंत मान ने पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर परिजनों से दुख जताया।
CM भगवंत मान ने पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर परिजनों से दुख जताया।
गांव में ग्रामीणों व फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई है, पुलिस हाथ जोड़कर संयम बरतने को कह रही है।
गांव में ग्रामीणों व फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई है, पुलिस हाथ जोड़कर संयम बरतने को कह रही है।
सिंगर-एक्टर कर्मजीत अनमोल जवंदा के घर पहुंचे।
सिंगर-एक्टर कर्मजीत अनमोल जवंदा के घर पहुंचे।
जवंदा के घर पहुंची बुजुर्ग रोने लगी तो सिंगर कंवर ग्रेवाल ने उन्हें सहारा दिया।
जवंदा के घर पहुंची बुजुर्ग रोने लगी तो सिंगर कंवर ग्रेवाल ने उन्हें सहारा दिया।
Share This Article
Leave a comment