जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान सांसद चन्नी ने कहा- पाकिस्तान में 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक को लेकर विवाद को फिर से हवा दे दी। सांसद चन्नी ने सैन्य अभियानों की सत्यता पर सवाल उठाए।
पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- आज तक मैं यह नहीं जान पाया कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई, उस समय कहां लोग मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। क्या हमें यह पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिराया गया है?।
आगे सांसद चन्नी ने कहा- उन्होंने (केंद्र सरकार) पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। ऐसा कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई। किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं। उन्होंने उरी आतंकी हमले के बाद हुए सैन्य अभियान की सत्यता पर भी सवाल उठाए।
चन्नी ने कहा- हम उनसे (केंद्र सरकार) से मांग करते हैं कि वो कुछ करें। लोगों को बताएं कि वो (पहलगाम आतंकी हमले के अपराधी) कौन हैं और उन्हें सजा दें। ऐसा तब दावा किया गया, जब देश में चुनाव का माहौल था।


