श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर में भव्य नगर कीर्तन, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

जालंधर:- दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर जालंधर शहर में शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को एक भव्य और श्रद्धापूर्ण नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़, जालंधर से आरंभ होकर सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार होते हुए मिलाप चौक पर संपन्न होगा। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर कीर्तन मार्ग पर कई प्रमुख चौकों और चौराहों से यातायात को डायवर्ट किया गया है। इनमें मदन फिल्लौर मिल चौक, अलास्का चौक, रेलवे स्टेशन टी-पॉइंट, दमोरिया पुल, किशनपुरा चौक/रेलवे गेट, दोआबा चौक/रेलवे गेट, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, शक्ति नगर टी-पॉइंट, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मकदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नगर कीर्तन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और आयोजकों व श्रद्धालुओं के साथ सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। ट्रैफिक संबंधी अधिक जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment