एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया के पंजाब प्रधान स.गुरकीरत सिंह बेदी की तरफ से फतेहगढ़ साहिब में की गई नई नियुक्तियां
जालंधर/ विजयपाल सिंह
एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया के पंजाब प्रधान गुरकीरत सिंह बेदी की अगुवाई में जिला फतेहगढ़ साहिब में एक विशेष मीटिंग रखी गई। इस दौरान अखंड केसरी के संवाददाता से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि नौजवानों के सहयोग से ही सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है। नौजवानों को समाज में आगे आने तथा सामाजिक कानून के लिए प्रेरित करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। प्रधान बेदी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य नौजवानों की तरक्की में बढ़ौतरी करना तथा सामाजिक भलाई के कार्यों की तरफ उनका ध्यान लगाना। एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया के पंजाब प्रधान सरदार गुरकीरत सिंह बेदी ने प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा कि नौजवान पीढ़ी में मानवता की भावना पैदा करना है तथा उनका भविष्य उज्जवल बनाना है क्योंकि नौजवान पीढ़ी ही देश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिस देश में नौजवानों बहुत ज्यादा शिक्षित है तो वह देश तरक्की भी तेजी से करते हैं। देश का भविष्य नौजवानों पर निर्भर करता है इसलिए उनका विकास होना देश की तरक्की का मुख्य संकेत है। इस मीटिंग दौरान सुमित गोयल को चेयरमैन, मनोज कुमार को जिला सदस्य, अजय कुमार को सदस्य, तनिष्क बंसल जिला सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया के पंजाब प्रधान सरदार गुरकीरत सिंह बेदी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवत मान जी की तरफ से संगठन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।