A quality knock! 💯#TomLatham brings up a stunning century, putting New Zealand firmly in command against the defending champions! 💪🏻
FACT: Fifth time two batters have scored centuries in an innings in Champions Trophy!
📺📱 Start watching FREE on JioHotstar:… pic.twitter.com/vAKzM0pW1Y
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 19, 2025
डेवोन कॉनवे 10 और केन विलियमसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। यंग और कॉनवे ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े थे। इसी स्कोर पर कॉनवे (10) को अबरार अहमद ने बोल्ड किया और 1 रन बाद ही विलियमसन को नसीम शाह ने शिकार बनाया। पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है, उसने पिछली बार 2017 में भारत को हराकर खिताब जीता था। क्या मेजबान टीम डिफेडिंग चैंपियन के रुतबे को बरकरार रख पाएगी। न्यूजीलैंड की टीम में भी ट्राई सीरीज फाइनल से एक बदलाव हुआ है। मैट हेनरी को जैकब डफी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। कुछ दिन पहले ही कीवी टीम ने पाकिस्तान को कराची में ही ट्राई सीरीज के फाइनल में हराकर खिताब जीता था। न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान में खेलने का काफी अनुभव है। ऐसे में मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम के लिए जीत की राह आसान नहीं रहने वाली। अच्छी बात ये है कि हारिस रऊफ फिट हो गए हैं और खेल सकते हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 118 वनडे खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान ने 61 और न्यूजीलैंड ने 53 मुकाबलों में बाजी मारी है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों ही न्यूजीलैंड ने जीते हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing 11): 1 फखर जमां, 2 बाबर आजम, 3 सऊद शकील, 4 मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), 5 सलमान अली आगा, 6 तैय्यब ताहिर, 7 खुशदिल शाह, 8 शाहीन शाह अफरीदी, 9 नसीम शाह, 10 हारिस रऊफ, 11 अबरार अहमद।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing 11): 1 विल यंग, 2 डेवोन कॉनवे, 3 केन विलियमसन, 4 डेरिल मिचेल, 5 टॉम लैथम (विकेट कीपर), 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 माइकल ब्रेसवेल, 8 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 9 मैट हेनरी, 10 नाथन स्मिथ, 11 विल ओ’रुरके।


