स्पोर्ट्स डेस्क
भारत की इस जीत के साथ तय हो गया कि वर्ल्ड कप 2025 को एक नया चैंपियन मिलेगा। भारत फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा और अब पूरा देश इस सुनहरे पल का इंतजार कर रहा है।127 से इतिहास लिख गईं ‘बेबी’ जेमिमा’जेमिमा की पारी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ेऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को झटकाऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में रिकॉर्डभारत का सबसे बड़ा चेजसबसे ज्यादा रन वाले मैचों में दूसरा स्थानहरमनप्रीत और जेमिमा की साझेदारी बनी टर्निंग पॉइंटऑस्ट्रेलिया की मजबूती के बावजूद भारतीय पलटवारभारत तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल मेंनया चैंपियन तय
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में पांच विकेट से हराकर न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि एक ऐसा मैच खेला जिसमें रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। यह जीत भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास, जज्बे और नए युग की पहचान बन गई।
127 से इतिहास लिख गईं ‘बेबी’ जेमिमा’
17 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली जेमिमा रॉड्रिग्स को टीम में कभी ‘बेबी’ कहा जाता था, लेकिन गुरुवार को वही ‘बेबी’ भारत की रीढ़ बनकर खड़ी रहीं। उन्होंने 127* रन की नाबाद पारी खेली और भारत को 339 रनों के मुश्किल लक्ष्य तक पहुंचाया। यह सिर्फ उनके करियर की नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार पारियों में से एक थी।
जेमिमा की पारी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े
वह वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बनीं। इससे पहले 2022 के फाइनल में इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट (148)* ने यह कमाल किया था।
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को झटका
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम, जिसने 2017 के बाद से किसी वर्ल्ड कप मैच में हार नहीं देखी थी, भारत के सामने घुटने टेक गई। उनका 15 मैचों का जीत का सिलसिला (2022–2025) यहीं खत्म हुआ। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार (2017) भी भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था।
ऑस्ट्रेलिया की जीत की लड़ी टूटी
| टीम | जीत का सिलसिला | अवधि |
|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 15 | 2022–2025 (समाप्त) |
| ऑस्ट्रेलिया | 15 | 1997–2000 |
| ऑस्ट्रेलिया | 12 | 1978–1982 |
| न्यूजीलैंड | 11 | 1988–1993 |
| इंग्लैंड | 10 | 1993–1997 |
