नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक का खिताब , 86.18 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण

नीरज चोपड़ा ने बंगलुरू में हुए एनसी क्लासिक टूर्नामेंट के पहले संस्करण में अपना जलवा बिखेरते हुए 86.18 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।

बंगलुरू/स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब जीत लिया। केन्या के जूलियस येगो ने चौथे प्रयास में 84.51 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 80.10 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

Share This Article
Leave a comment