IPL इतिहास में सबसे युवा प्लेयर वैभव ने 35 गेंद में लगाया शतक

जयपुर। IPL के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 210 रन का टारगेट दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। शुभमन गिल ने 84 और जोस बटलर ने 50 रन बनाए। राजस्थान से महीश तीक्षणा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला।

राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। टीम से यशस्वी जायसवाल और रियान पराग पिच पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 101 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया। नीतीश राणा को राशिद खान ने पवेलियन भेजा।

14 साल के वैभव ने 17 गेंद पर फिफ्टी और 35 गेंद पर शतक लगा दिया। वे IPL इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने 18वें सीजन में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई। वे सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। ओवरऑल उन्होंने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।

Share This Article
Leave a comment