पंजाब में 13 IAS अफसरों का तबादला : जालंधर-पटियाला समेत 4 जिलों के डीसी बदले, वरजीत वालिया अब जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर

चंडीगढ़–  पंजाब सरकार ने सोमवार को 13 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 4 जिलों के डीसी बदले गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि अमित कुमार पांचाल को श्री मुक्तसर साहिब का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वरजीत वालिया अब जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। आकाश बंसल को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक और अभिजीत कपलीश को माइन्स एवं जियोलॉजी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हरप्रीत सिंह सूदन अब खेल निदेशक के साथ-साथ PSIEC के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे, जबकि जसबीर सिंह-II को सामान्य प्रशासन में अतिरिक्त सचिव और तेजदीप सिंह सैनी को जालंधर का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार पुनीत गोयल को ट्रेडर्स कमीशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ट्रांसफर हुए अधिकारियों की लिस्ट..

 

Share This Article
Leave a comment