चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस अटैक के बाद हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी : सीएम मान बोले- बीजेपी खुद ले अपनी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है।

जानकारी के अनुसार, विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है।

CCTV कैमरे में 2 संदिग्ध भागते हुए कैद हुए हैं। BJP ऑफिस में CRPF जवान तैनात। - Dainik BhaskarCCTV कैमरे में 2 संदिग्ध भागते हुए कैद हुए हैं। BJP ऑफिस में CRPF जवान तैनात।

इससे पहले 2 नए वीडियो सामने आए। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं।

उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को चौथी बार बम से उड़ने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। लेकिन इस बार ईमेल पुलिस हेडक्वार्टर में आई है। बताया जा हा है कि इससे पहले जो तीन ईमेल आई है, वह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई है। सुरक्षा एजेंसियां हाईकोर्ट की जांच कर रही है। वहीं चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि ऑफिस की सिक्योरिटी पंजाब पुलिस के पास थी। सरकार फंडिंग करने वाले का एजेंडा लागू कर रही। अब हमला करने वाले भी वीडियो बना रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बताते हैं, तो उन्हें गद्दार कहा जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और इस तरह की बेबुनियाद बातें नहीं करनी चाहिए।

बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया।

वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच में जुटी हुई हैं।

पंजाब BJP ऑफिस के पास वाले ऑफिस के बाहर खड़े हमलावर।
पंजाब BJP ऑफिस के पास वाले ऑफिस के बाहर खड़े हमलावर।

30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेड

BJP मुख्यालय के बाहर करीब 30 फुट दूरी से ग्रेनेड फेंका गया था। दीवार की ऊंचाई लगभग 3 फुट है, जबकि उसके ऊपर करीब 2 फुट ऊंची एल्यूमीनियम ग्रिल लगी हुई है। जिस जगह ग्रेनेड गिरा, वहां से बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार की दूरी करीब 25 फीट बताई जा रही है।

मुख्य द्वार के पास सुरक्षा कर्मियों के लिए केबिन बना हुआ है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान राउंड द क्लॉक तैनात रहते हैं। वहीं मुख्य गेट पर चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। हालांकि जिस स्थान पर ग्रेनेड गिरा, वहां अकसर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं और घटना के समय भी वहां वाहन खड़े थे।

Share This Article
Leave a comment