जालंधर में बेखौफ लुटेरे: पिस्टल दिखाकर बैंक से लाखों लेकर फरार, स्कूटी पर आए 2 लुटेरे

जालंधरजालंधर में आज (6 अप्रैल) पंजाब नेशनल बैंक को दिनदहड़े लूट लिया गया। दो लुटेरे मुंह ढककर स्कूटी पर सवार होकर आए। फिर एक बैंक के बाहर निकरानी करता था, जबिक दूसर बैंक के अंदर गया और कैशियर से पैसे मांगने लगे।

कैशियर ने जब पैसे देने से मना कर दिया, तो लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और फिर पिस्टल तान दी और कैश काउंटर पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया। जिसमें करीब 7 लाख रुपए थे। इस दौरान बैंक में ग्राहक भी मौजूद थे।

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे कर है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर बैंक से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंह ढके हुए हैं, फिर दोनों स्कूटी पर बैठकर चले जाते हैं।

बैंक में लूट के बाद आरोपी बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद। - Dainik Bhaskar
लूट के बाद स्कूटी पर सवार होकर जाते हुए आरोपी। दोनों ने कपड़े से मुंह ढके हुए हैं।
लूट के बाद स्कूटी पर सवार होकर जाते हुए आरोपी। दोनों ने कपड़े से मुंह ढके हुए हैं।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक में जांच करने पहुंची।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक में जांच करने पहुंची।

कैशियर से पैसे मांगे, न देते पर पिस्टल तानी

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारा कैश देने के लिए कहने लगता है।

इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई। कैश न देने पर लुटेरा पिस्टल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देता है।

दोनों लुटेरों ने मुंह ढके थे

डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता रहा। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से कैश लेकर फरार हो गए।

डीसीपी ने कहा कि कैश का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment