श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को लेकर जालंधर के स्कूल-कॉलेजों में कल रहेगी आधे दिन की छुट्टी :  श्रीनगर से चले नगर कीर्तन के जालंधर पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत

जालंधर- श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को लेकर शनिवार को जालंधर के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। डीसी जालंधर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंधी लेटर जारी किया है। डीसी ने कहा कि 22 नवंबर को नगर निगम जालंधर की सीमा में आते सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी (दोपहर 12 बजे से पहले) रहेगी। DC हिमांशु अग्रवाल ने लेटर जारी कर कहा कि स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए आधे दिन की छुट्टी का निर्णय लिया गया है। श्रीनगर से चले नगर कीर्तन के जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल की तरफ से जारी किया गया छुट्टी का लेटर।
डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल की तरफ से जारी किया गया छुट्टी का लेटर।

नगर कीर्तन में शामिल होंगे हजारों लोग

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से चली नगर कीर्तन आज रात तक शहर में पहुंच जाएगी। बता दें कि नगर कीर्तन पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा से होते हुए फिर जालंधर में प्रवेश करेगी। नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत शामिल होगी। इस दिन लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले आधे दिन की छुट्टी घोषित की जाती है।

Share This Article
Leave a comment