अब पार्टी पंजाब की 117 सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नवजोत कौर ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो मंत्रियों को एक महीने में रिपोर्ट देनी होगी। कैबिनेट में केवल अनुभवी लोगों को जगह दी जाएगी। हमारा मुख्य फोकस किसानों पर रहेगा।
किसानों को अफीम की खेती करने की देंगे अनुमति
नवजोत कौर का कहना है कि पार्टी में जिस व्यक्ति को जिस महकमे की जानकारी होगी उसको वही अलाट किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को अफीम की खेती करने की अनुमति देंगे।
युवाओं को मोबाइल का सही उपयोग करना सिखाया जाएगा
नवजोत ने कहा कि आज हर घर में टेंशन है। साइकोलॉजी के इतने डॉक्टर उपलब्ध नहीं है इसलिए हम काउंसलिंग की व्यवस्था करेंगे ताकि कोई भी बच्चा डिप्रेशन में ना आए। अगर आप पूछोगे कि एक दिन में हम युवाओं को नौकरी कैसे देंगे उसके लिए तरीका यह है कि युवाओं को मोबाइल का सही उपयोग करना सिखाया जाएगा जैसे कहीं किसी ने कूड़ा डाला है रॉन्ग पार्किंग की है इस तरह की फोटो युवा सरकार को भेजें और जो फाइन का पैसा है उसका 50% उसे युवाओं को दिया जाएगा।

ड्रग को दूर करने का दिया जाएगा अल्टरनेट
नवजोत कौर ने कहा कि हम ड्रग की समस्या को दूर करने की बात करते हैं लेकिन उसका कोई अल्टरनेट नहीं दे रहे हैं। ड्रग को दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिए पहले अल्टरनेट देना पड़ेगा ताकि युवा इसके लिए गुमराह ना हों। मुझे खुद डॉक्टर ने कैंसर के लिए दवाई दी थी लेकिन मैं आज भी वह दूसरी दवाई खा रही हूं, जिसमें कच्ची हल्दी शामिल है।
प्रियंका मेरी अभी भी बहन
राघव चड्ढा के सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि मुझे लगता है कि वह अच्छा इंसान है। उसने मुद्दे बहुत अच्छे उठाए हैं। अब आप कहेंगे तुझे पार्टी क्यों नहीं अच्छी लगती है। एक सांसद है जो लोगों के मुद्दे उठा रहा है। आप उससे क्या चाहते हैं। अभी भी प्रियंका मेरी बहन है। अगर अच्छा काम करेंगे मैं तो उन्हें सराहूंगी।
नवजोत कौर ने कहा कि नरेंद्र मोदी इसलिए अच्छे लगते है कि मैं अपने अस्पताल में मरीज देख रही थी जब मुझे ऑफर आया। पहली बार की एमएलए को सीपीसएस हेल्थ बनाया। मैं अकाली दल वालों से जमकर लड़ी। मैं अपनी सरकार के खिलाफ बैठ गई। मुझे पार्टी से सहयोग मिला। मैं किसी बीजेपी के किसी नेता से नहीं मिली।
नवजोत सिद्धू किसी पार्टी में नहीं उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू इस समय किसी पार्टी में नहीं है। 2022 से उन्हें पार्टी ने बुलाया नहीं। 500 करोड़ वाले बयान पर कहा कि मैने नहीं कहा कि यह चैनल ने कहा था।
AAP की हवा भी मैंने ही बनाई थी
नवजोत कौर से जब पूछा कि बीजेपी से आपकी सेटलमेंट नहीं हुई। इस पर उनका जवाब था मैं तो गई नहीं। न तो उन्होंने मुझे बुलाया। हमारी पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों के फोन आ रहे है। मैंने किसी भी नेता से टाइम नहीं लिया। जब सीएम बनेंगे तो मोदी जी से पैसे लेंगे।
जब उनसे पूछा कि पंजाब में बहुत पार्टियां है। आप अपने आपको कहा देखते है। इस पर उनका जवाब था कि हम विनर है। जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी और आपकी पार्टी का झंडा एक जैसा। इस पर नवजोत कौर ने कहा कि उनसे कोई लेना देना नहीं है। हम संत के आशीर्वाद से निकले है। उन्होंने कहा कि AAP की हवा भी मैंने ही बनाई थी। मैंने कहा था कि अल्टरनेटिव की जरूरत है। लेकिन उन्होंने जो किया सबके सामने है। मेरी पार्टी हिंदुस्तान की है। मैं पंजाब की हेड हूं। हमारे साथ 37 लोग हैं।
