तरनतारन में AAP सरपंच की सनसनीखेज हत्या: शादी समारोह में घुसकर बरसाईं गोलियां, चचेरा भाई गंभीर घायल

तरनतारन/अमृतसर – तरनतारन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बुधवार को सिद्धू फार्म शादी समारोह के दौरान अंदर घुसे। इसमें गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस कर रहे थे, तो भीड़ से एक युवक निकला और फायरिंग कर दी। हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पेट में गोली मरा दी। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

सरपंच हरपिंदर सिंह की मंत्री लालजीत भुल्लर के साथ फोटो।
सरपंच हरपिंदर सिंह की मंत्री लालजीत भुल्लर के साथ फोटो।

एक युवक के पास एके-47 जैसा हथियार था

जानकारी के अनुसार, हरबिंदर सिंह जब स्टेज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार लोग मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक के पास एके-47 जैसा हथियार था।

हमलावरों ने हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया, जिसके पेट में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सुरिंदर लांबा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। सरहाली थाने की पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment