बांग्लादेश: ढाका ब्लास्ट में 1 श्रमिक की मौत, बदमाशों ने फेंका क्रूड बम

 बांग्लादेश के मोगबाजार में कल शाम बदमाशों द्वारा फ्लाईओवर से फेंके गये देसी बम में सियाम नाम के एक युवक की मौत की खबर है। घटना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

दिसंबर 25, नई दिल्ली: – बांग्लादेश में चुनाव की घोषणा के बाद से जारी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की वतन वापसी से पहले ढाका में बमबाजी की घटना हुई। मोगबाजार में कल शाम बदमाशों द्वारा फ्लाईओवर से फेंके गये देसी बम में सियाम नाम के एक युवक की मौत की खबर है।

यह घटना बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद सेंट्रल कमांड के सामने, वायरलेस गेट इलाके के पास हुई। इससे पूरे ढाका में अफरातफरी मच गई है। यह घटना तब हुई है, जब ढाका में तारिक रहमान की वापसी को लेकर हाईअलर्ट है और पुलिस के अलावा, सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मोगबाजार फ्लाईओवर से बदमाशों के फेंके क्रूड बम धमाके में सियाम नाम के 21 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इससे पहले 12 दिसंबर को नेता उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी, जिससे 18 दिसंबर को हादी की मौत हो गई। वहीं, 18 दिसंबर को ही एक हिंदू युवक दीपू चंद्र की मॉब लिंचिंग कर दी गई थी।

Share This Article
Leave a comment