कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग : लॉरेंस गैंग द्वारा मामले की जिम्मेदारी ली गई है, सोशल मीडिया पोस्ट भी आया सामने

जालंधर । कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई का गैंग संभाल रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग करने का दावा किया है। इसे लेकर लॉरेंस गैंग द्वारा मामले की जिम्मेदारी ली गई है, जिसका एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है।
पंजाबी गायक सरदार खैहरा और उनके करीबी चन्नी (चशमें में) - Dainik Bhaskar

पंजाबी गायक सरदार खैहरा और उनके करीबी चन्नी (चशमें में)

गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा गया कि फायरिंग की वजह गायक सरदार खेहरा से चन्नी नट्टन की बढ़ती नजदीकियां हैं। बयान में लिखा गया है कि जो भी सिंगर सरदार खेहरा के साथ काम करेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर कई बार फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

शेयर किया गया जिम्मेदारी वाली पोस्ट।
शेयर किया गया जिम्मेदारी वाली पोस्ट।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल, मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) बोल रहा हूं, जो कल गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग (गोलीबारी) हुई थी, उसका कारण सरदार खेहरा है। कोई भी व्यक्ति और गायक आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा, क्योंकि सरदार खेहरा को हम आगे भी जानी-मानी क्षति (नुकसान) पहुंचाएंगे। चन्नी नट्टन से हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मगर खैहरा के साथ काम करने वाले का यही हाल होगा। आखिरी में लिखा गया- बॉस यूरोप।

Share This Article
Leave a comment