भारत ने अल्पसंख्यकों के कथित तौर पर सुनियोजित उत्पीड़न को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि ये रिपोर्टें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड का सबूत हैं।
27 मार्च, नई दिल्ली:- भारत ने अल्पसंख्यकों के सुनियोजित उत्पीड़न को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा है। इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये रिपोर्टें इस बात की पुष्टि करती हैं कि अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब है।
