ईरान: प्रदर्शनों में 500 सुरक्षाकर्मी समेत 5 हजार लोग की मौत

ईरान में हाल ही में हुए प्रदशनों में लगभग 5 हजार लोग मारे गए हैं। जिनमें 500 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। वहीं इन प्रदर्शनों में 24 हजार से ज़्यादा गिरफ्तारियों की भी पुष्टि हुई है।

 

जनवरी 20, नई दिल्ली: – ईरान में हाल ही में हुए प्रदर्शनों में लगभग 5 हजार लोग मारे गए हैं। जिनमें 500 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। वहीं इन प्रदर्शनों में 24 हजार से ज़्यादा गिरफ्तारियों की भी पुष्टि हुई है। सबसे भीषण झड़पें और सबसे ज़्यादा मौतें उत्तर-पश्चिमी ईरान के ईरानी कुर्द इलाकों में हुई हैं, यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां कुर्द अलगाववादी सक्रिय रहे हैं और यहीं पर पहले भी सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी। दरअसल, हाल ही में ईरान में आर्थिक  संकट गहराने, महंगाई और कमज़ोर करेंसी से नाराज जनता ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। देखते ही देखते इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान खामेनेई सरकार को इंटरनेट तक पर रोक लगानी पड़ी थी।

 

Share This Article
Leave a comment