अखंड केसरी ब्यूरो :- वॉशिंगटन डी.सी. से एक अहम कूटनीतिक खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापारिक समझौतों पर चल रही बातचीत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ताएं अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल की खरीद को बड़े पैमाने पर रोक दिया है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने वाला कदम है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना “मित्र” बताते हुएप्रधानमंत्री कहा, “वह एक महान व्यक्ति हैं, हम एक-दूसरे से बात करते रहते हैं, उन्होंने मुझे भारत आने का निमंत्रण दिया है और मैं अवश्य आऊंगा।” भारत दौरे की संभावना पर पूछे गए प्रश्न पर ट्रंप ने मुस्कराते हुए कहा, “यह संभव है, हाँ।” इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर व्यापार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में।
