श्रेय लेने की दौड़ में फिर कूदे ट्रंप: हमने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु जंग रोकी- ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को भारत पाकिस्तान सीजफायर को लेकर कहा कि हमने दो परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष रोक दिया है। अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराने में मदद की है। मुझे लगता है कि यह स्थाई युद्ध विराम होगा।

ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं। मैंने उसने कहा कि आप रुकेंगे तो हम भी व्यापार करेंगे। मेरी सरकार ने सीजफायर में मदद की है। ये संघर्ष नहीं रुका तो हम व्यापार नहीं करेंगे।

मैंने कहा कि चलिए इसे रोकते हैं। अगर आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं। अगर आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। लोगों ने कभी भी बिजनेस का कभी उस तरह से इस्तेमाल नहीं किया जैसा मैंने किया।

दोनों देशों की लीडरशिप बहुत मजबूत-ट्रम्प 

ट्रम्प ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान की लीडरशिप बहुत मजबूत और शक्तिशाली है। उनके पास हालात ही गंभीरता को समझने की ताकत, बुद्धि और धीरज भरा नजरिया था। हमने बहुत मदद की। मैंने कहा आइए, हम आप लोगों के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment