बांग्लादेश में एक हिंदू महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया

बांग्लादेश में झेनाइदाह जिले के कालीगंज उपज़िले में एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि पेड़ से बांधकर बुरी तरह प्रताड़ित करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

 

SHABD,AIR HQ, January 6, बांग्लादेश में झेनाइदाह जिले के कालीगंज उपज़िले में एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि पेड़ से बांधकर बुरी तरह प्रताड़ित करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दावा किया कि उसके बाल काट दिए गए और दुर्व्यवहार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने 5 जनवरी को कालीगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। 45 वर्षीय हसन नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अन्य आरोपियों की पहचान शाहिनुर इस्लाम, रूपाली खातून और मोसम्‍मत मुक्ता के रूप में हुई है। ये सभी उपज़िला मुख्यालय के अंतर्गत अरपारा गांव के निवासी हैं।

कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद जलाल हुसैन ने बताया कि घटना 31 दिसंबर को हुई थी, लेकिन पीड़िता के अस्पताल में इलाज के चलते शिकायत बाद में दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment