असम: जनसभा में अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के कामरूप में जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुसपैठ बढ़ी और हिंदू आबादी घटी, भाजपा इसे रोकने का काम करेगी।

 

फरवरी 21, नई दिल्ली:- असम दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कामरूप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कांग्रेस के 20 साल के शासन में कई जिलों में हिंदू आबादी घटने और घुसपैठ बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में घुसपैठियों को हटाने की घोषणा करे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासन में घुसपैठ बढ़ी और असम की जनसांख्यिकी पर असर पड़ा है। उन्होंने धुबरी, बारपेटा समेत कई जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा राज्य को इस स्थिति से मुक्त कराएगी। अमित शाह ने असम में घुसपैठ को कांग्रेस का पाप बताया।

 

Share This Article
Leave a comment