भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने कल तक उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे और कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

SHABD, AIR, मुख्यालय, 30 दिसंबर :- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल तक हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में सुबह और रात के समय अत्यधिक घने कोहरे की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है।

 

मौसम एजेंसी ने आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और मध्य प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने कहा कि आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।

 

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a comment