चंडीगढ़/अखंड केसरी ब्यूरो

पंजाब कांग्रेस चंडीगढ़ में एस.वाई.एल. को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद का कारण एस.वाई.एल. को लेकर गर्वनर हाउस जाना चाहते थे। गवर्नर हाउस पहुंचने से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रास्ते में ही रोक लिया। रास्ते में बैरिकेडिंग के दौरान जब कांग्रेसी बैरिकेड पर चढ़ गए तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछार कर दी। प्रदर्शन के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राजा वड़िंग ने कहा कि वह पंजाब के पानी की एक बूंद भी किसी राज्य को नहीं देंगे। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा एस. वाई एल के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है।वे राज्य की जनता को गुमराह करने के लिए पानी नहीं देने की बात कर रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट में भी उनके पक्ष में दलीलें ठीक से नहीं हो रही हैं।


