IMD ने कल तक कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

SHABD, AIR, HQ, 3 अप्रैल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है। अगले दो से तीन दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। इस बीच, ओडिशा और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में कल तक मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है।

Share This Article
Leave a comment