फिल्लौर-नूरमहल रोड पर खंभे से टकराती कार।
जालंधर– जालंधर में एक टायर फटने से कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सीधे तेज स्पीड से खंभे से टकरा गई। इसका CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे में कार के बंपर को नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर और साथ बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना फिल्लौर-नूरमहल रोड पर सोमवार की है। सुबह के वक्त रोड पर भीड़ कम होने और दुकानें बंद होने से लोग चपेट में आने से बच गए। कार के खंभे से टकराने की आवाज आने के बाद राहगीर रुक गए। इसके साथ ही आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंची। खंभे से टकराने के बाद कार रोड के बीच आ गई, जिससे आधे घंटे तक ट्रैफिक भी रुका रहा।

हादसे के बाद कार के अंदर से निकलते ड्राइवर और साथ बैठा व्यक्ति।
100 मीटर तक घिसटती चली गई, पलटने से बची
कार जैसे ही खंभे के साथ टकराई तो उसका टायर का कुछ हिस्सा निकलकर रोड के साइड में जाकर गिरा। इसके बाद कार फिल्मी के एक्शन सीन की तरह टेढ़ी होककर और लगभग 100 मीटर तक घिसटते हुए रोड के बीचों-बीच आ गई। कार पलटते-पलटते बच गई। जैसी ही कार रुकी तो ड्राइवर तेजी से बाहर निकला।

हादसे के वक्त रोड से गुजरते लोग रुक गए। कुछ देर तक पता ही नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ।

हादसे के बाद राहगीरों ने खड़े होकर कार को हटाने में मदद की।
मौके पर एकत्रित लोगों को कार को रोड से हटवाया। इसके बाद ड्राइवर की टायर बदलवाने में मदद की। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर निकल गया। इस हादसे की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। लोगों ने कहा कि शुक्र है कि हादसे के वक्त रोड पर कोई नहीं था, नहीं तो ये जानलेवा साबित हो सकता था। कुछ ही सैकेंट पहले कार के आगे ट्रक निकला था।