जालंधर- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने वीरवार देर शाम को भार्गव कैंप के इलाके में मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। पुलिस को एसएस मेडिकल स्टोर की एक दुकान पर दुकान पर 500 से ज्यादा प्रतिबंध गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडीसीपी सिटी टू राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को साथ लेकर भार्गव कैंप इलाके में मेडिकल स्टोर की दुकानों पर रेड की, जहां उन्हें एक एसएस मेडिकल स्टोर की दुकान से 500 से ज्यादा प्रतिबंध गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए।

जालंधर में कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी।
मेडिकल स्टोर संचालकों को दी चेतावनी
उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी और और उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर की दुकान चलाने वाले दुकानदारों को वॉर्निंग भी है कि अगर उनके इलाके में कोई बिना रसीद श्रेणी के प्रतिबंधित गोलियां कैप्सूल बेचता पाया गया तो कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेंगे।
