पठानकोट में रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

शब्द, जालंधर, 19 फरवरी:** Railway Protection Force (रेलवे पुलिस) ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पठानकोट में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूटपाट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस आरोपी का एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

रेलवे थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई रूटीन चेकिंग के दौरान की गई। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और फरार साथी के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके। रेलवे पुलिस ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment