#WATCH जम्मू | श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना होने के लिए तैयार है और श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के नारे लगा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज से शुरू हो रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर… pic.twitter.com/C9w4bRiZMU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
#WATCH जम्मू | श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। pic.twitter.com/QE6HOicGKy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए आज पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
![]()
इस दौरान श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाते दिखे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
